सौराठ सभा में मैथिल ब्राह्मणों को शामिल होने का किया आह्वान
डिजिटल युग के कारण मैथिल ब्राह्मण समाज की पारंपरिक विवाह सभा सौराठ सभा का आयोजन अब संभव नहीं है। पूर्व जिप अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने सौराठ सभा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का प्रस्ताव दिया। बिहार सरकार 2 से 12 जुलाई तक इस महोत्सव का आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्य बेहतर कार्यक्रम सुनिश्चित करना है।

रहिका,निज संवाददाता। डिजिटल आधुनिक तकनीकी साधन का प्रसार होने से तीन दशक पूर्व की भांति मैथिल ब्राह्मण समाज के वैवाहिक संबंध के लिए सौराठ सभा वास में लोगों का जुटान नही हो सकता है। लेकिन सौराठ सभा के इतिहास के संदर्भ में विचार गोष्ठी, पंजी प्रथा के कम्प्यूटरीकरण एवं मैथिल संस्कार से जुड़े प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उपयुक्त रहेगा। उक्त विचार प्रकट करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष सह सौराठ सभा विकास समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र ने 2 से 12 जुलाई तक सभावास में मैथिल ब्राह्मण समाज को सभागाछी में उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा सौराठ सभा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिसमें विगत साल के कार्यक्रम बेहतर नही होने की जानकारी दी। सौराठ महोत्सव कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित होने के लिए उन्होंने सुझाव जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को दिया है।


