झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगेगा डिश डीटीएच

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही डिश डीटीएच लगाया जाएगा। बच्चे डिश डीटीएच और दीक्षा पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क अध्ययन सामग्री देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों से रिपोर्ट मांगी है और सभी जरूरी जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगेगा डिश डीटीएच

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही डिश डीटीएच लगाया जाएगा। बच्चे डिश डीटीएच और दीक्षा पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क स्टडी मैटेरियल (अध्ययन सामग्री) देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध उपकरणों की जानकारी के साथ एक घोषणा-पत्र भी जमा करना होगा। इस रिपोर्ट में स्कूलों को अपने जिले, प्रखंड, स्कूल का नाम, यूडाइस कोड और प्रभारी के मोबाइल नंबर के साथ-साथ डीटीएच की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि स्कूल में डीटीएच चालू है, बंद है या खराब। साथ ही टीवी सेट, बैटरी, यूपीएस, इन्वर्टर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और पीएम ई-विद्या से जुड़ी सुविधाओं का पूरा ब्योरा देना होगा。

कारणों की होगी समीक्षा

यदि किसी स्कूल में सेटअप होने के बावजूद इसका उपयोग नहीं हो रहा है, तो प्रबंधन को स्पष्ट कारण बताना होगा। जैसे बिजली संकट, उपकरणों की खराबी, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी या इंटरनेट की समस्या।

रिपोर्ट का आकलन

सभी जिलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विभाग आकलन करेगा कि शेष स्कूलों में डिश डीटीएच की व्यवस्था करने में कितनी राशि खर्च होगी। इसके बाद बजट आवंटित कर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

डिश डीटीएच किस उद्देश्य के लिए लगाया जाएगा?
डिश डीटीएच को राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।