डीआईजी ने लंबित मामलों को निस्तारण करने का दिया निर्देश

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

वाराणसी के सैयदराजा थाने का निरीक्षण डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच की। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम पर जोर दिया। इस निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

डीआईजी ने लंबित मामलों को निस्तारण करने का दिया निर्देश

सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को सैयदराजा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर नागेंद्र भी मौजूद रहे। डीआईजी वैभव कृष्ण ने थाना कार्यालय, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों, रजिस्टरों और लंबित विवेचनाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। डीआईजी ने थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और आम जनता से शालीन व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी थाना परिसर में स्थित अति प्राचीन मजार पर भी गए। जहां उन्होंने हाथ जोड़कर नमन किया और मत्था टेका। उनके इस व्यवहार से परिसर में मौजूद लोगों में कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि डीआईजी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीआईजी ने लंबित मामलों को निस्तारण करने का दिया निर्देश