डीआईजी ने हर्रैया और छावनी थाने का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

हर्रैया/छावनी, हिन्दुस्तान टीम। डीआईजी संजीव त्यागी ने गुरुवार को हर्रैया और छावनी थाने का

डीआईजी ने हर्रैया और छावनी थाने का किया निरीक्षण

हर्रैया/छावनी, हिन्दुस्तान टीम। डीआईजी संजीव त्यागी ने गुरुवार को हर्रैया और छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हर्रैया थाने में पहुंचने के दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस कर्मियों के बीट की समीक्षा कर रहे थे। डीआईजी के पहुंचते ही वह सीधे थाना कार्यालय पहुंचे और करीब 10 मिनट तक थाना प्रभारी से अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक मिलने के बाद डीआईजी वहां से रवाना हो गए। इस दौरान सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह मौजूद रहीं।

छावनी थाना निरीक्षण

इसके बाद डीआईजी संजीव त्यागी ने छावनी थाने का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। थाना पहुंचने पर गार्ड ने सलामी दी। अधिकारियों ने थाना परिसर में मुकदमों में दाखिल वाहनों, थाना मेस, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय, बंदीगृह और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। मुकदमों में दाखिल वाहनों को नियमानुसार डिस्पोज करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति कक्ष में डीआईजी ने महिला आरक्षियों कामना कुमारी, प्रभा पाण्डेय, शीतल और ऋतुजा से प्रार्थनापत्रों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। बेहतर कार्य के लिए उन्होंने महिला आरक्षियों की सराहना करते हुए रिवॉर्ड देने की बात कही। महिला चौकीदारों सोनी, संगीता देवी, रेखा, कंचनलता और शोभावती से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

इसके बाद थाना कार्यालय, बंदीगृह और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में उन्होंने काशीपुर बांध की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। डीआईजी के छावनी थाने पर अचानक पहुंचने और कुछ देर बाद हर्रैया जाने से पुलिस कर्मियों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक के साथ दोबारा छावनी थाने पहुंचकर डीआईजी ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्यामाकांत, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, आईपीएस सीओ मानसी दहिया, बृजेश सिंह, छावनी थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह, एसएसआई सतेंद्र यादव, विक्रमजोत चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा, अमोढ़ा व केनौना चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तर

✦डीआईजी ने किस थाने का निरीक्षण किया?−
डीआईजी संजीव त्यागी ने हर्रैया और छावनी थाने का औचक निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीआईजी ने हर्रैया और छावनी थाने का किया निरीक्षण