Hathras News: डीआईजी ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा
Hathras News: सिकंदराररऊ कासगंज कांवड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा व अन्य

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। डीआईजी ने शनिवार को सिकंदराराऊ-कासगंज कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए उपलबध सुविधाओं व सुरक्षा की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, ड्यूटी व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। ड्यूटी स्थल किसी भी दशा में खाली न छोड़ा जाए तथा सभी अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखें।
किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही करें। कांवड़ मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए सभी निर्धारित डायवर्जन योजनाओं का प्रभावी अनुपालन कराया जाए। कांवड़ियों एवं सामान्य नागरिकों दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात का संचालन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इस दौरान एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एएसपी रामानन्द कुशवाहा, व सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक मौजूद रहे।


