ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशधर्मेन्द्र प्रधान बोले- जब तक पीएम मोदी सत्ता में हैं MSP वापस लेने का सवाल ही नहीं

धर्मेन्द्र प्रधान बोले- जब तक पीएम मोदी सत्ता में हैं MSP वापस लेने का सवाल ही नहीं

कृषि सुधार के क्षेत्र में लाए गए नए कानूनों को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम, नेचुरल गैंस और स्टील मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि जब तक प्रधानमंत्री...

धर्मेन्द्र प्रधान बोले- जब तक पीएम मोदी सत्ता में हैं MSP वापस लेने का सवाल ही नहीं
एजेंसी,नई दिल्ली।Sat, 03 Oct 2020 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि सुधार के क्षेत्र में लाए गए नए कानूनों को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करते हुए केन्द्रीय पेट्रोलियम, नेचुरल गैंस और स्टील मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं, न्यूनतम समर्थन मूल्य वापसी का सवाल ही नहीं है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि जिन लोगों ने पहले किसानों को ठगा है, वे अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं एमएसपी खत्म करने का सवाल ही नहीं है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। जिन लोगों ने किसानों को ठगा वे और झूठे आंसू निकाल रहे हैं। वे लोगों को बरगलाने में सफल नहीं होंगे।"

ये भी पढ़ें: सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद बोले तेजस्वी- हम ठेठ बिहारी, DNA भी शुद्ध

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। लेकिन, नए कानून के बाद वे स्वतंत्र हो जाएंगे और उन्हें अपना उत्पादों की सही कीमत मिल पाएगी। प्रधान ने कहा- “कृषि क्षेत्र में पिछले 70 वर्षों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसमें बदलाव के लिए मुक्त बाजार नीति लाई जा रही है। अब किसानों को अपनी फसलों का सही मूल्य मिल पाएगा।”

ऐसे तीन कृषि कानून हैं जिनके खिलाफ किसान और विपक्ष दलों की तरफ से प्रदर्शन किया जा रहा है। ये हैं- मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020.

ये भी पढ़ें: 'हाथरस की पीड़िता को झूठा साबित करने की साजिश रच रही योगी सरकार'

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें