प्रदर्शन का असली चरित्र अब छिपा नहीं है: प्रधान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों के जरिए देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से संभव है और जनता अलोकतांत्रिक सोच को स्वीकार नहीं करेगी। प्रधान ने कांग्रेस पर जनादेश और नागरिक अधिकारों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन का असली चरित्र अब छिपा नहीं है: प्रधान

भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के नाम पर हो रहे प्रदर्शन देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की एक सोची-समझी साजिश हैं। भाजपा सांसद प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय हित, व्यवस्था में सुधार और छात्रों के कल्याण के नाम पर शुरू किए गए प्रदर्शनों का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा, खुले तौर पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की बात करना और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने का उल्लेख करना दिखाता है कि छात्रों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

एक्स पर पोस्ट में प्रधान ने कहा कि विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता का सपना देखने वाले इन राष्ट्रविरोधी तत्वों को समझना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जरिए होता है। इसलिए देश की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही चुनावों में कई बार हार का सामना कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बार-बार जनता के जनादेश का अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की उसी अलोकतांत्रिक मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचला गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदर्शन का असली चरित्र अब छिपा नहीं है: प्रधान