एक अक्टूबर से 16 टीमों के बीच शुरू होगी विभागीय क्रिकेट लीग

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में 1 अक्टूबर से डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग का दूसरा संस्करण शुरू होगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर होगी और लगभग 80 मुकाबले खेले जाएंगे। विभागीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ये प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। विजेता को 5 लाख रुपये और उपविजेता को 2.5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

एक अक्टूबर से 16 टीमों के बीच शुरू होगी विभागीय क्रिकेट लीग
एक अक्टूबर से 16 टीमों के बीच शुरू होगी विभागीय क्रिकेट लीग

देहरादून। डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का आगाज एक अक्टूबर से होगा। विभागीय खेल सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और करीब 80 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर होगी। इसमें विभिन्न राज्यों के विभागीय खिलाड़ी, अधिकारी और कर्मचारी मैदान पर उतरेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में विभागीय खेल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विभागीय खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है। विजेता टीम को पांच लाख रुपये और उपविजेता को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक अक्टूबर से 16 टीमों के बीच शुरू होगी विभागीय क्रिकेट लीग