धनराज पिल्लई से बातचीत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान धनराज पिल्लई ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भारत ने पाकिस्तान को नहीं हराया है और वर्तमान टीम में अनुभव है। उन्होंने टीम की फिटनेस और छोटे शहरों में खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता को भी बताया।

धनराज पिल्लई से बातचीत

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे धनराज पिल्लई ने कहा है कि नीदरलैंड में चल रहे मौजूदा विश्व कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होना है। इस मैच को जीतना भारत के लिए जरूरी है। पिल्लई मंगलवार को यहां शिवपुर में ओलंपियन राहुल सिंह द्वार के उद्घाटन समारोह में आए थे। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पूल मैच में भारत को यह मैच हर हाल में जीतना पड़ेगा। बताया कि पिछले 10 साल में भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं हारी है और उसका मोरल ऊंचा है। पाकिस्तान के खिलाफ करीब 70 मैच खेल चुके धनराज पिल्लई ने बताया कि दोनों ही टीमों के लिए मैदान पर रणनीति काम नहीं करती। रणनीति और गेम के ऊपर एक ‘वार’ का माहौल होता है। दोनों टीम के खिलाड़ियों की स्पिरिट ही मैदान पर काम करती है। हर हाल में जीतने के लिए टीमें उतरती हैं। बताया कि उनके समय की और आज की पाकिस्तान की टीम में काफी अंतर है। तब शहबाज अहमद, मंसूर अहमद, ताहिर जमान, सोहेल अब्बास, वसीम अहमद जैसे खिलाड़ी फारवर्ड ब्लॉक को मजबूत बनाते थे। उनके समय की पाकिस्तान टीम काफी मजबूत हुआ करती थी। बताया कि वर्तमान में भारत के पास कप्तान हरमनप्रीत, मनप्रीत काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। बीते 15 अगस्त को मेसेज पर बातचीत के दौरान उन्हें टीम को साथ लेकर चलने का मंत्र दिया। कहा कि मैदान पर उत्तेजित नहीं होना है。

टीम की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया जैसी

उन्होंने अंतिम चरण में पहुंचने वाली टीमों में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, अर्जेंटिना का नाम लिया। साथ ही कहा कि पहले के खेल और अब के खेल में काफी अंतर है। पहले स्किल आधारित खेल होता था। अब खिलाड़ी के पास चार से पांच सेकंड तक गेंद नहीं ठहरती। काफी तेज हॉकी हो गई है। इसमें स्किल के साथ फिटनेस होना जरूरी है। बताया कि वर्तमान में भारतीय टीम की फिटनेस और स्टेमिना ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरह है।

लीग से खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

धनराज पिल्लई ने कहा कि छोटे शहरों के स्तर पर लीग होने चाहिए। इससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। कहा कि यूपी सरकार खेल की दिशा में बढ़िया काम कर रही है। ओलंपियन के नाम से द्वार बनवा रही है, जिससे स्थानीय खिलाड़ी प्रेरित होंगे। वाराणसी में तीन एस्ट्रोटर्फ मैदान हैं। विवेक सिंह अकादमी के लिए भी मांग की गई है।

खुद भी खिलाड़ी तैयार कर रहे

धनराज पिल्लई ने बताया कि उनकी दो अकादमी चल रही है। एक मुंबई में हॉकी की अकादमी है, जिसमें वह प्रदेश स्तर पर कैंप लगाकर प्रतिभाशाली गरीब खिलाड़ियों का चयन करते हैं। उनको खर्च भी देते हैं। उनकी अकादमी से युवराज वाल्मीकि और देवेंद्र वाल्मीकि भारतीय टीम के लिए खेले। ये ललित उपाध्याय के साथ टीम में रहे हैं। दूसरी अकादमी बेंगलुरु में है, जहां दूसरे 12 ओलंपिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

बनारस की मिट्टी में है हॉकी

ओलंपियन विवेक सिंह और ओलंपियन राहुल सिंह के साथ चार से पांच साल तक खेल चुके धनराज पिल्लई ने बताया कि बनारस की मिट्टी में हॉकी है। मो. शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह, ललित उपाध्याय, सुनील सेठ जैसे कई अंतरराष्ट्रीय नाम हैं।

प्रশ्न और उत्तर

✦धनराज पिल्लई ने किस मैच के बारे में बात की?−
धनराज पिल्लई ने भारत के पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के बारे में बात की।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधनराज पिल्लई से बातचीत