कबड्डी और खो-खो टीम रांची रवाना
हिन्दुस्तान, धनबाद
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद की टीम रवाना हुई। अंडर 17 वर्ग के 48 छात्र-छात्राएँ रांची भेजे गए हैं। डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने प्रतिभागियों को झंडा दिखाकर रवाना किया।

धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची आयोजित राज्यस्तरीय झारखंड 2025- 26 कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनबाद की टीम रांची रवाना हुई। अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 48 छात्र-छात्राओं को खेलगांव रांची भेजा गया। डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने झंडा दिखाकर प्रतिभागी टीमों को रवाना किया।

