डीसी उठाएंगे पूनम की एमबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूनम कुमारी की एमबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च डीसी आदित्य रंजन उठाएंगे। पूनम ने 12वीं में 97.7 प्रतिशत अंक और नीट में 582 अंक प्राप्त किए हैं। डीसी ने पूनम की मेहनत को देखते हुए उनके शैक्षिक खर्च को कवर करने का निर्णय लिया।

डीसी उठाएंगे पूनम की एमबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च

धनबाद मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) में नामांकन लेने वाली छात्रा पूनम कुमारी के एबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च डीसी आदित्य रंजन उठाएंगे। शनिवार को डीसी की ओर से उपलब्ध कराई गई एक वर्ष की पढ़ाई संबंधी खर्च की राशि का डिमांड ड्राफ्ट (84300 रुपये) पूनम को सौंपा गया। डिमांड ड्राफ्ट एसएनएमएमसीएच के डीएन मेडिसिन सह अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, प्रभारी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन और दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ एके शिवमन ने पूनम को प्रदान किया। भूदा बस्ती निवासी पूनम ने इसी साल एमबीबीएस में नामांकन कराया है। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एसएसएलएनटी पुराना बाजार की छात्रा पूनम कुमारी की मेहनत और उत्कृष्ट सफलता को देखते हुए डीसी ने उनकी पूरी एमबीबीएस पढ़ाई का वित्तीय खर्च उठाने का निर्णय लिया है।

उसने 12वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल किया था। वहीं नीट में 582 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 16972 और कैटेगरी रैंक 193 हासिल किया। डॉ सुमन ने बताया कि पूनम के एमबीबीएस की पढ़ाई का पूरा खर्च प्रत्येक वर्ष डीसी की ओर से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस सहयोग से पूनम को आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीसी उठाएंगे पूनम की एमबीबीएस पढ़ाई का पूरा खर्च