बंदी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में एक बंदी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी आरके पांडेय धोखाधड़ी के मामले में imprisoned हैं और किडनी से संबंधित बीमारी से ग्रसित हैं। चिकित्सकों ने उसे डायलिसिस की सलाह दी है।

धनबाद। धनबाद मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया। बंदी आरके पांडेय धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद था। वह किडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे डायलिसिस की सलाह दी है।


