सांसद ढुलू महतो समेत अन्य पर नहीं हो सका आरोप तय
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में राजगंज के फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में भाजपा सांसद ढुलू महतो और अन्य पर आरोप तय नहीं हो सके। बचाव पक्ष ने सेशन कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की है।

धनबाद। राजगंज के फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो समेत अन्य पर सोमवार को आरोप तय नहीं हो सका। दरअसल, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। लिहाजा उन्हें समय दिया जाए। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है। मामला राजगंज के एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने का है। इस मामले में राजगंज पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय व रामेश्वर महतो के विरुद्ध राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

