‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने 'जस्टिस ऑन व्हील्स' वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना एक महीने तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगी, जहां आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी और विधिक सेवा कर्मचारी उपस्थित थे।

‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

धनबाद। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर से जस्टिस ऑन व्हील्स वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेंद्र कुमार के अलावा जिला विधिक सेवा के प्राधिकार के अधिकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चलंत लोक अदालत अगले एक महीने तक धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगी। इस दौरान आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी