आईटीआई धनबाद में दो पाली में होगी कक्षाएं
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कक्षाएं अब दो पाली में संचालित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 7 बजे से 2 बजे तक होगी और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से 5 बजे तक। संबंधित आदेश के अनुसार, ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

धनबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनबाद में कक्षाओं का संचालन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 7 बजे से 2 बजे तक तथा दूसरी पाली सुबह 10 बजे से 5 बजे तक निर्धारित की गई है। पहली पाली व द्वितीय पाली में ड्यूटी रोस्टर संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

