अफ्रीका-ओमान तक पहुंच रहे चिरकुंडा के प्लांट में तैयार उत्पाद

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

अब धनबाद की पहचान सिर्फ कोयला नगरी तक सीमित नहीं रहेगी। इंजीनियरिंग गुड्स और कास्टिंग जैसे उत्पाद अब विदेशों में निर्यात किए जा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट्स एज एक्सपोर्ट हब्स पहल के तहत निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में नए निर्यात योजनाओं पर चर्चा हुई। चिरकुंडा की फैक्ट्रियों से निर्यात को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

अफ्रीका-ओमान तक पहुंच रहे चिरकुंडा के प्लांट में तैयार उत्पाद

अब धनबाद की पहचान सिर्फ कोयला नगरी तक सीमित नहीं रहेगी। जिले के इंजीनियरिंग गुड्स, कास्टिंग और फर्नेस जैसे उत्पाद अब विदेशों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। चिरकुंडा की फैक्ट्रियों में तैयार होनेवाले रिफेक्ट्रीज आइटम, मोनो ब्लॉक जैसे उत्पादों का निर्यात नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, अफ्रीका, कुवैत और ओमान तक किया जा रहा है। इन उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने में आने वाली परेशानियों को जिला प्रशासन दूर करेगा। सोमवार को समाहरणालय में डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट्स एज एक्सपोर्ट हब्स पहल के तहत जिलास्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के निर्यात आंकड़ों की पिछले साल से तुलना की गई और जिला निर्यात कार्ययोजना की समीक्षा की गई। तय हुआ कि धनबाद के निर्यात को हार्डकोल के दायरे से बाहर निकालकर विविधता दी जाएगी। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि हार्डकोक के अलावा इंजीनियरिंग गुड्स, कास्टिंग, फर्नेस लाइनिंग्स और मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों के निर्यात पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही टमाटर और मौसमी सब्जियों के निर्यात की भी योजना है। बैठक में तय किया गया कि नए एमएसएमई निर्यातकों को जोखिम प्रबंधन और सुरक्षा दी जाएगी। एमएसएमई क्लस्टर्स को तकनीकी उन्नयन और ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। किसान उत्पादक संगठनों को निर्यात के लिए तैयार किया जाएगा। छोटे और ई-कॉमर्स निर्यातकों को डाक नेटवर्क के जरिए लॉजिस्टिक्स मदद मिलेगी। एमएसएमई इकाइयों को ओएनडीसी, अमेजन, डीएचएल और शिपरॉकेट से जोड़ा जाएगा。

चिरकुंडा की पांच फैक्ट्रियों पर नजर

चिरकुंडा की पांच फैक्ट्रियों से में निर्यात की जा रही है। डीडीसी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ाने में जो भी परेशानी आ रही है, उसे दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा।

नवीनतम प्रश्न

✦धनबाद से कौन-कौन से उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं?−
धनबाद से इंजीनियरिंग गुड्स, कास्टिंग, फर्नेस लाइनिंग्स और कृषि उत्पाद जैसे टमाटर और मौसमी सब्जियों का निर्यात किया जा रहा है।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअफ्रीका-ओमान तक पहुंच रहे चिरकुंडा के प्लांट में तैयार उत्पाद