राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुनमुन भट्टाचार्य को सौंपा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। झारखंड से एकमात्र पुरस्कार विजेता मुनमुन ने खुशी व्यक्त की और इसे गर्व का पल बताया। धनबाद में 27 साल बाद किसी शिक्षक को यह पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुनमुन भट्टाचार्य को सौंपा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

धनबाद। धनबाद के मध्य विद्यालय बरमसिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनमुन भट्टाचार्य को शनिवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सौंपा। झारखंड से एकमात्र मुनमुन भट्टाचार्य को यह अवार्ड मिला। पुरस्कार मिलने के बाद धनबाद के स्कूलों में शिक्षा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। महत्वपूर्ण यह है कि धनबाद के किसी शिक्षक को यह पुरस्कार 27 साल बाद मिला है। सुरेश कुमारी मेहता को वर्ष 1999 के लिए पांच सितंबर 2000 को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मुनमुन भट्टाचार्य ने कहा कि मेरे के लिए यह गर्व का पल है।

इस पुरस्कार से मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुनमुन भट्टाचार्य को सौंपा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार