अभ्यास 1.0 खत्म, रिजल्ट जारी करें स्कूल : डीईओ

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में मैट्रिक और इंटर के छात्रों की अभ्यास 1.0 परीक्षा समाप्त हो गई। डीईओ अभिषेक झा ने शिक्षकों से कॉपियों की जल्द जांच करने और कमजोर छात्रों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पूर्ण सिलेबस के आधार पर अभ्यास 2.0 आयोजित किया जाएगा और छात्रों को निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।

अभ्यास 1.0 खत्म, रिजल्ट जारी करें स्कूल : डीईओ

धनबाद। बुधवार को मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की अभ्यास 1.0 परीक्षा खत्म हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद डीईओ अभिषेक झा ने स्कूल हेडमास्टरों व शिक्षकों से कहा कि अब कॉपियों की जांच पूरी करें। उसके बाद पीटीएम आयोजित कर रिजल्ट कार्ड का वितरण करें। कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनपर फोकस करें। उन्होंने कहा कि सिलेबस पूरा कराएं। पूर्ण सिलेबस के आधार पर ही अभ्यास 2.0 का आयोजन होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि निरंतर अभ्यास करें। बोर्ड परीक्षा 2027 मे बेहतर करें। बोर्ड अभ्यास परीक्षा 1.0 के सफल संचालन किए जाने पर शिक्षकों समेत अन्य का आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभ्यास 1.0 खत्म, रिजल्ट जारी करें स्कूल : डीईओ