राष्ट्रीयस्तर पर धनबाद का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी सम्मानित
राष्ट्रीय खेल दिवस पर धनबाद ज़िला ओलंपिक संघ ने 20 अलग-अलग खेलों के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एथलीट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने खेल के महत्व पर जोर दिया। समारोह में कई विशिष्ट अतिथि और संघ के अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर धनबाद ज़िला ओलंपिक संघ ने एथलीट अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप के सभागार में हुआ। समारोह में संघ ने मान्यता प्राप्त 20 अलग-अलग खेलों के चयनित राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एथलीट अचीवमेंट अवार्ड देकर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का समुचित विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि अनुराग डोकानिया, सुनील कुमार, अमित सुल्तानियम, वर्जिस एकराम तथा महेश मोदी थे। समारोह में ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, वरीय उपाध्यक्ष रेजा इस्तयाक, जुबैर आलम, महासचिव रंजीत केशरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विर्दी, संतोष कुमार सिंह, अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल, संयुक्त सचिव मृदुल बॉस, पप्पू कुमार, मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, प्रियरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल मौजूद थे。
सम्मानित होनेवाले खिलाड़ी
एथलेटिक्स: आशा कुमारी, रोशन कुमार, आर्चरी: तन्मय कुमार सिंह, सिमरन कुमारी, बैडमिंटन: सूजल रक्षित, संकल्प सिंह, बास्केटबॉल: आयुष्मान सिंह, चेस: वेदांत राजेश, अवैज्ञान सिंह, फुटबॉल: ललिता कुमारी, एजाज कुरैशी, गतका : विनायक वैभव, एस प्रिया, हैंडबॉल: रौशन कुमार, हर्ष कुमार, जूडो: अलाफिया जोहा, यश राज, कबड्डी: मुस्कान कुमारी, स्नेहा कुमारी, कराटे: रत्नेश पाठक, प्रिया केशरी, लॉनबॉल: कविता कुमारी, आलोक लकड़ा, नेटबॉल: संजय गोराईं, आयुष कुमार, शूटिंग: राधिका वर्मा, अविनाश सिंहदेव, टेबल टेनिस: स्नेहलता शंकु, सत्यम शौर्य, ताइक्वांडो श्रेया कुमारी, अनुष्का कुमारी, थांग-ता: संचिता मुखर्जी, सौरभ भारती, वालीबॉल: आदर्श राज, अल्ताफ सकिर, योगासन: आराध्या सिंह, आयुष बर्मन।


