धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन बंद, चंडीगढ़ स्पेशल की अंतिम ट्रिप आज

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में शनिवार को धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन की आखिरी यात्रा हुई। रविवार को धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन भी अपनी अंतिम बार यात्रा करेगी। जबकि दूसरी ट्रेनें बंद हो चुकी हैं, धनबाद डिवीजन द्वारा फेरों के विस्तार के प्रस्तावों के बावजूद ट्रेनों के फेरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन बंद, चंडीगढ़ स्पेशल की अंतिम ट्रिप आज

धनबाद। धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शनिवार को अंतिम ट्रिप चली। धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन रविवार को आखिरी फेरा लगाएगी। दोनों ट्रेनों का फेरा नहीं बढ़ाया गया। धनबाद से दिल्ली के बीच तीन ट्रेनें चल रही थीं। इसमें सिर्फ शकूर बस्ती स्पेशल का फेरा जुलाई महीने में बढ़ाया गया। इससे पहले धनबाद से चल रही यशवंतपुर और उधना (सूरत) की स्पेशल ट्रेनें फेरा नहीं बढ़ने के कारण बंद हो गई थीं। धनबाद डिवीजन की ओर से लगातार प्रस्ताव भेजने के बावजूद फेरों में विस्तार नहीं किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।