अनुकंपा नियुक्ति के मामले त्वरित निपटाएं: समिति

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में विधानसभा की सदाचार समिति ने अनुकंपा नियुक्तियों के आवेदन की समीक्षा बैठक की। समिति ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया ताकि पात्र लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

अनुकंपा नियुक्ति के मामले त्वरित निपटाएं: समिति

धनबाद। विधानसभा की सदाचार समिति ने सर्किट हाउस के सभागार में समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा सदस्य विधायक चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकंपा के‌ आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र व अहर्ताधारी लाभुकों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र विचार कर अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर बहाली सुनिश्चित करें। समिति ने निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर पात्र आश्रितों को नियमानुसार समय पर लाभ उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।