ई शिक्षा कोष पोर्टल पर इंट्री के मामले में ढाका जिले में दूसरे स्थान पर
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ढाका प्रखंड में 85% नामांकित बच्चों की डाटा ई शिक्षा कोष पर इन्ट्री हो चुकी है। लगभग 60 हजार बच्चे नामांकित हैं। बच्चों की हाजिरी अब फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से बनाई जाएगी। विभाग ने सभी बच्चों की डाटा इंट्री करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ बच्चों की उपस्थिति नहीं हो पा रही है।

सिकरहना, निज संवाददाता। सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत नामांकित बच्चों की ई शिक्षा कोष पर इंट्री के मामले में ढाका प्रखंड जिले में दूसरे स्थान पर है। ढाका प्रखंड में 85 प्रतिशत से ज्यादा नामांकित बच्चों की डाटा इंट्री ई शिक्षा कोष पोर्टल पर हो चुकी है। ढाका प्रखंड में करीब 60 हजार नामांकित बच्चे है। स्कूलों में नामांकित बच्चों की हाजिरी अब नियमित रूप से बिहार एटेंडेंस एप पर फेस रिकॉगनाइज सिस्टम (एफआरसी) के माध्यम से बनेगी। इसके लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। एफआरसी के माध्यम से हाजिरी बनाने के लिए बच्चों की डाटा ई शिक्षा कोष पर इंट्री होना आवश्यक है।
विभाग का मानना है कि शत प्रतिशत बच्चों की डाटा इंट्री पोर्टल पर होनी चाहिए लेकिन शत प्रतिशत होना संभव नहीं दिख रहा है क्योंकि कई ऐसे बच्चे है, जो बाहर रहते है और उनका नामांकन स्कूलों में है। बीईओ संतोष कुमार ने बताया कि जो भी बच्चे नियमित रूप से स्कूल आते है उन सभी बच्चों का शत प्रतिशत डाटा इंट्री करने का निर्देश दिया गया है।


