श्रद्धा में लीन दिखे डीजीपी, शिव चौक पर की पूजा अर्चना

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की और इसके बाद कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए डिजिटल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही, शिवभक्तों का स्वागत भी किया। समीक्षा बैठक में महिला अपराध और मिशन शक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

श्रद्धा में लीन दिखे डीजीपी, शिव चौक पर की पूजा अर्चना

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण जनपद में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। उनके साथ एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर व सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद डीजीपी ने कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए डीजीटल कंट्रोल का निरीक्षण किया। उसके बाद पुलिस लाइन में सहारनपुर रेंज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए निकल गए। सोमवार को शाम लगभग साढे पांच बजे डीजीपी राजीव कृष्ण मेरठ में कांवड यात्रा की समीक्षा के बाद जनपद में पहुंचे। उनका काफिला सबसे पहले शिवचौक पर पहुंचा।

यहां डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में उनके साथ एडीजी, डीआईजी, डीएम व एसएसपी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश सुख समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के बाद कांवड यात्रा के लिए डीजीटल कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। उसके पश्चात उन्होंने हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे शिवभक्तों को फुल मालाए पहनाकर उनका स्वागत करते हुए हाल जाना। लगभग 25 मिनट तक डीजीपी शिवचौक पर मौजूद रहे। इस दौरान मिनाक्षी चौक से शिवचौक व अन्य सम्पर्क मार्गो पर वाहनों का आवागमन रोका गया था। शिवचौक से डीजीपी का काफिला पुलिस लाइन के लिए निकल गया। यहां डीजीपी कांवड यात्रा, मिशन शक्ति, महिला अपराध व यक्ष ऐप के संबंध में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली के अधिकारियों से समीक्षा बैठक में पहुंच गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsश्रद्धा में लीन दिखे डीजीपी, शिव चौक पर की पूजा अर्चना