पायलटों का मादक पदार्थ परीक्षण अनिवार्य : डीजीसीए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी पायलटों के लिए जुलाई 2027 तक मादक पदार्थ परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। यह कदम एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान में पायलट द्वारा मादक पदार्थ सेवन का मामला सामने आने के बाद उठाया गया। नियमों के तहत, हर साल 10% पायलटों की बिना पूर्व सूचना के जांच की जाती है।

पायलटों का मादक पदार्थ परीक्षण अनिवार्य : डीजीसीए

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी विमानन कंपनियों के पायलटों की मादक पदार्थ परीक्षण (ड्रग टेस्ट) संबंधी जांच कराना अनिवार्य कर दिया। डीजीसीए के मौजूदा नागर विमानन आवश्यकता (सीएआर) के नियमों तहत, हर साल 10% पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों का बिना पूर्व सूचना मादक पदार्थ परीक्षण करना अनिवार्य है। अब डीजीसीए के नए आदेश के तहत सभी विमानन कंपनियों के सभी पायलटों का मादक पदार्थ परीक्षण जुलाई 2027 तक पूरा करना है। विभिन्न वाणिज्यिक विमानन कंपनियों में 12,000 से अधिक पायलट कार्यरत हैं।यह कदम एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड की जांच में उसके मादक पदार्थ संबंधी सेवन की पुष्टि होने के बाद उठाया गया।

चार अगस्त को हुई इस घटना के दौरान विमान अचानक करीब 300 फुट नीचे आ गया था, जिससे कई यात्री घायल हो गए थे।वहीं, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पायलटों की मादक पदार्थ संबंधी जांच के नए नियमों के मसौदे को डीजीसीए द्वारा इस महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जा सकता है। फिलहाल पायलट की मादक पदार्थ संबंधी जांच बिना पूर्व सूचना के की जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपायलटों का मादक पदार्थ परीक्षण अनिवार्य : डीजीसीए