कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजन का वर्णन
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें गोवत्साचार्य सत्य देवानंद ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की जय व राधे राधे का जयघोष किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लिया।

मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के च्वाइस बैंक्वट हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास गोवत्साचार्य सत्य देवानंद ने पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान मानसिक रूप से गोवर्धन की परिक्रमा की गई। श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की जय एवं राधे राधे का जयघोष करते रहे। आचार्य राजकुमार गोस्वामी ने भजनों की प्रस्तुति की। व्यवस्था में अध्यक्ष उदयभान सिंह सहित सुखप्रीत सिंह, हृदयेश कुमार सिंह, सुनील शर्मा, ममता माथुर, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सीमा गुप्ता, जूही माथुर, शरद माथुर, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।

