भगवान हर पल भक्तों की रक्षा करते हैं:पं. कन्हैया लाल शर्मा
रामपुर में गौ सेवा गोपाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पं. कन्हैया लाल शर्मा ने भगवान की भक्ति और उनके भक्तों की रक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रहलाद चरित्र और महाभारत के युद्ध में भगवान के साथ रहने की बातें साझा की। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भाग लिया।

रामपुर। गौ सेवा गोपाल सेवा समिति द्वारा भारत गोल्डन क्राउन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पं. कन्हैया लाल शर्मा ने भगवान की भक्ति के विस्तार का वर्णन करते हुए बावन भगवान एवं प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान हर पल भक्तों की रक्षा करते हैं-चाहे द्रोपदी चीर हरण हो, लाक्षागृह से पांडवों का बचाव हो, अथवा ब्रह्मास्त्र से सुभद्रा के गर्भ की रक्षा। उन्होंने बताया कि महाभारत युद्ध में भगवान हमेशा सत्य और पांडवों के साथ खड़े रहे। साथ ही पितृपक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण की महत्ता बताते हुए पितृ ऋण से मुक्ति के उपाय बताए।
इससे पूर्व मुख्य यजमान राम कुमार ने सपत्नी तथा सह यजमान राजन गुप्ता एवं उनकी पत्नी ने व्यासपीठ का पूजन किया, जबकि आरती का आयोजन संतोष शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संदेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, अनुरुद्ध शर्मा, बीना अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, सीता गुप्ता, राम किशोर शर्मा, जे.के. श्रीवास्तव, सर्वेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश, शुभम शर्मा, आशा शर्मा, अम्बरीश गुप्ता व गंगाराम यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


