हर हर महादेव के नारे से सोमवार को गूंजेंगे शिवालय व शिव मंदिर
अम्बेडकरनगर में सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। नाग पंचमी के मौके पर कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे और विधिवत पूजा करेंगे। सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां की गई हैं, और भक्तों के लिए जल, नाश्ते और बैठने की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। नाग पंचमी पर्व के मौके पर न सिर्फ कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे वरन शिव भक्त विधिवत पूजन अर्चन भी करेंगे। इसके लिए रविवार शाम ही शिवालयों व शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई। सुरक्षा व्यवस्था का भी विधिवत खाका खींचा गया है। इस बीच रविवार को भी कांवड़ियों का जत्था भोले की भक्ति में मस्त दिखा। डीजे की धुन पर कांवड़िए नृत्य करतेहुए हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। सावन माह के तीसरे सोमवार पर आज शिव मंदिर व शिवालय हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बनेंगे।
खास बात यह है कि नाग पंचमी होने के नाते इस सोमवार को महत्त्व और बढ़ गया है। दरअसल कांवड़िए अयोध्या से लाए जल से नाग पंचमी पर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इसे देखते हुए रविवार देर शाम ही शिव मंदिरों व शिवालयों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। साफ सफाई के साथ ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि यहां सभी प्रबंध किए गए हैं। पेयजल, नाश्ता व उठने बैठने की व्यवस्था कांवड़ियों के लिए बेहतर ढंग से की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की ााा रही है। इसके अलावा नगर के गायत्री मंदिर परिसर, शिवाला घाट व बस स्टेश क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों व शिवालयों में भी तैयारियां पूरी तरह से मुकम्मल कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। एसपी प्राची सिंह ने रविवार को कई स्थानों का भ्रमण भी किया।


