पंचक लगते ही थमी नई कांवड़ यात्रा, चार अगस्त तक इंतजार करेंगे श्रद्धालु
पंचक लगते ही थमी नई कांवड़ यात्रा, चार अगस्त तक इंतजार करेंगे श्रद्धालुपंचक लगते ही थमी नई कांवड़ यात्रा, चार अगस्त तक इंतजार करेंगे श्रद्धालुपंचक लगत

सरसावा। शुक्रवार सुबह 6:38 बजे पंचक शुरू होते ही क्षेत्र में नई कांवड़ यात्रा पर विराम लग गया। हरिद्वार से पहले ही गंगाजल लेकर निकल चुके शिवभक्त हालांकि अपनी यात्रा जारी रखते नजर आए। पंचक के चलते क्षेत्र के कई श्रद्धालु अब इसके समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इसके बाद कांवड़ लेकर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो सकें। 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु अपने-अपने शिवालयों में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
वहीं जनपद और आसपास के कई श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यताओं के कारण पंचक खत्म होने के बाद ही यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। शुक्रवार को पंचकूला-सहारनपुर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया। मार्ग पर अधिकतर वही कांवड़िये नजर आए, जो पंचक शुरू होने से पहले हरिद्वार से गंगाजल भर चुके थे। नए कांवड़ियों की संख्या कम रही। श्रद्धालुओं का अगला जत्था पंचक समाप्त होने के बाद यात्रा शुरू करेगा।


