केदला शिवालयों में लोगों ने श्रद्धा के साथ किया जलाभिषेक
केदला में सावन माह की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहाँ उन्होंने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, और अन्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

केदला, निज प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर केदला कोयलांचल और इसके आसपास क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोम बल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प एवं फल अर्पित कर घर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। महिलाओं और युवतियों के साथ साथ पुरुष और बच्चों ने भी पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
सावन की तीसरी सोमवारी पर केदला कोयलांचल के लइयो शिव मंदिर, ढोठाटांड़, झारखंड 15 नंबर शिवालय, इचाकडीह शिवालय, केदला प्रोजेक्ट शिवालय, बाबा विश्वनाथ मंदिर बसंतपुर, परेज, चोपड़ा मोड़, केदला बस्ती, केदला नगर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।


