Araria News: फारबिसगंज के मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Araria News: फारबिसगंज में सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष सजावट और साफ-सफाई की गई। भक्तों ने जल, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया।

Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्तों ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हर ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर शिवालयों में पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और गंगाजल से अभिषेक किया। शहर के प्रमुख बड़ा शिवालय एवं मारवाडी ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मंदिर,पुस्तकालय शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हमले सुबह से ही उमड़ पड़ी।इन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों व शिवालयों में विशेष सजावट की गई।
साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। सुबह से मंदिरों के ईदगिर्द पूजा सामग्री की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। कई मंदिरों में मेले जैसा माहौल दिखा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भी सुबह से पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। हर हर महादेव व बोलबम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।


