शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

ट्रांस हिंडन के प्रमुख शिवालयों में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सुबह से ही पानी, दूध और गंगाजल से भगवान का अभिषेक किया। मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने सुख-समृद्धि की अर्जी दी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सावन के अंतिम सोमवार पर ट्रांस हिंडन के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिली, जो दोपहर बाद तक लगी रही। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। श्रीगोपेश्वर महादेव मंदिर वैशाली, श्रीशिव मंदिर इंदिरापुरम, शिव शक्ति संक्रांति मंदिर वसुंधरा, वैशाली सेक्टर स्थित शिव मंदिर, मोहन नगर मंदिर और सनातन धर्म मंदिर राजेंद्र नगर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतार लग गयी।

मोहन नगर स्थित प्राचीन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल भी तैनात रहा। मोहन नगर मंदिर में अंकित पंडित ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। शिप्रा रिवेरा और शिप्रा सनसिटी स्थित शिव मंदिरों में भी सोसाइटी के लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। यहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। शिप्रा सन सिटी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पंडित विनय शर्मा ने बताया की सोसाइटी के लोगों का सुबह से ही जलाभिषेक के लिए आना शुरु हो गया। जलाभिषेक के दौरान पुरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के उद्घोषों से गुंज उठा। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना चलती रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवान शिव के दर्शन किए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा