सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
हिन्दुस्तान, रामपुर
पवित्र श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह महा-आरती के साथ मंदिरों के कपाट खोले गए। श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए और स्वास्थ्य शिविर लगाए।

पवित्र श्रावण माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवरियों का तांता लग गया। सुबह तड़के महाआरती के साथ ही मंदिरों के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय शिव शंभू के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मुख्य धामों से लेकर स्थानीय शिवालयों तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना कीप्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, जबकि जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कांवरियों व श्रद्धालुओं के लिए जलपान व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।


