स्वस्थ हुए प्रभु, पखवाड़े बाद दिए भक्तों को दर्शन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोले गए। प्रभु की मंगला आरती के बाद भक्तों ने भोग अर्पित किया और फल व फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

स्वस्थ हुए प्रभु, पखवाड़े बाद दिए  भक्तों को दर्शन

वाराणसी। असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंगलवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। एक पखवाड़े के बाद प्रभु स्वस्थ हुए और भोर में स्नान शृंगार के बाद भक्तों को दर्शन दिए। मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। सुबह प्रभु को सकुटुंब विविध पकवान और परवल के जूस का भोग अर्पित किया गया।मंगला आरती के बाद श्वेत वस्त्र धारण किए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह बेला, चमेली और तुलसी की सुगंधित मालाओं से अलंकृत थे।

श्रद्धालुओं ने प्रभु को पुष्प, माला, फल और मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।