तीसरी सोमवारी में दुमका के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
दुमका, प्रतिनिधि।तीसरी सोमवारी में दुमका के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारेतीसरी सोमवारी में दुमका के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयक

दुमका, प्रतिनिधि।सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दुमका के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम, तिलेश्वर धाम जामा, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, कुरवा शिव मंदिर के साथ-साथ शहर के शिव पहाड़ मंदिर, धर्मस्थान शिव मंदिर, डंगालपाड़ा शिव मंदिर और त्रिपुराराई मंदिर में भी सुबह 5 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई श्रद्धालु नंगे पैर गंगाजल और दूध के कलश लेकर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विशेष पूजा का आयोजन
त्रिपुरारी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया गया था। दिनभर मंदिरों में बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल चढ़ाकर बाबा से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। कई जगहों पर भक्तों के लिए भंडारे और शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई थी। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुजारियों के अनुसार सावन की प्रत्येक सोमवारी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, लेकिन तीसरी सोमवारी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
फोटो संख्या-32-दुमका शहर के धर्मस्थान स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
फोटो संख्या-33-त्रिपुरारी भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु


