सावन माह में पतनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे
सावन माह में पतनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे सावन माह में पतनेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

बरहट, निज संवाददाता सावन का पवित्र महीना गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस दिन से हिंदु धर्म के लोग बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की पुजा अर्चना पूरे एक माह करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी सावन की तैयारी धूमधाम से की जाती है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रत्येक चौक चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व स्वास्थ्य का इंतजाम किया जाता है। किंतु पहली बार प्रखंड़ के किउल नदी के तट पर बसा
तैयारी नदारद
ऐतिहासिक पतनेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर तैयारियां नदारद है। यहां प्रत्येक सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बावजूद मंदिर परिसर की बदहाल व्यवस्था प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि यहां केवल जमुई ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं , बावजूद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है और मुख्य सड़क से मंदिर तक जाने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील है। ऐसे हालात में श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अधूरा सौंदर्यीकरण बना खतरे की वजह
8 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।किउल नदी घाट पर सीढि़यों का निर्माण बीच में ही रुक गया है। निर्माण स्थल पर सरिया, गिट्टी, बालू, ईंट और ढलाई में प्रयुक्त कीलों वाला फ्लाई बिखरा पड़ा है।श्रद्धालु इसी रास्ते से नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं। ऐसे में यह मार्ग आस्था का नहीं, बल्कि हादसे का रास्ता बनता जा रहा है।
प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के सदस्यों ने बताया कि पतनेश्वर धाम में श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए महासंघ ने पूर्व में ही जिला प्रशासन से विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहचान पत्र के साथ 30 स्वयंसेवकों,दो एएनएम, एसडीआरएफ की टीम तथा पर्याप्त संख्या में स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।हालांकि श्रावण मास शुरू होने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल या कार्रवाई होती नहीं दिख रही है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।
कहते हैं अनुमंडल पदाधिकारी
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बैठक की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बाबा बर्फानी के दुर्लभ दर्शन को अमरनाथ की दुर्गम यात्रा पर निकले श्रद्धालु
फोटो-05 : रवानगी को ले झाझा स्टेशन पर ट्रेन की बाट जोहते श्रद्धालु
झाझा,निज संवाददाता
बाबा बर्फानी के दुर्लभ दर्शन के लिए झाझा निवासी श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को अमरनाथ की दुर्गम यात्रा पर रवाना हुआ। झाझा नगर के चरघरा,भलुआ से करीब बीस की संख्या में जय बाबा बर्फानी,जय बाबा अमरनाथ व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए निकले युवा श्रद्धालुओं के उक्त जत्थे को शुभकामनाएं व शुभाशीषों के साथ विदा करने को मोहल्ले के कई बुजुर्ग भी स्टेशन पहुंचे थे। बताया गया कि अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर हेतु रवाना हुआ श्रद्धालुओं का उक्त जत्था बाबा बर्फानी के बाद मां वैष्णवी के दर्शन को भी जाएगा। झाझा स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया था। मौके पर मौजूद भाजपा के आईटी सेल प्रभारी सिंटू राज समेत अन्य शुभचिंतकों सभी श्रद्धालुओं की उक्त तीर्थयात्रा सुरक्षित,सफल एवं आनंदमय होने की कामना व परमपिता परमेश्वर से कामना की। मौके पर सुमित कु.साव, एबीवीपी के आनंद कुमार, रूपेश साव,नीतीश कुमार,रामू कुमार,मणि,राजीव,विशाल,शुभम व मंटू कुमार आदि समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अलीगंज,चंद्रदीप,और आढ़ा में सड़क किनारे सरकारी जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाबजूद अतिक्रमण हटाने में प्रशासन की ढिलाई
श्रावणी मेला में कावरियों को जाम सहित कई कठिनाई कज़ सामना करना पड़ता है
अलीगंज, निज संवाददाता
प्रखण्ड क्षेत्र के कई जगहों पर स्टेट हाइवे -8 सड़क चौड़ीकरण तथा सरकारी भूमि को अतिक्त्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से हाल ही में अलीगंज, चंद्रदीप तथा आढ़ा में जिला प्रशासन और राजस्व विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पैमाइश (मापी) कराई गई थी। पैमाइश के दौरान यह बात साफ तौर पर सामने आई कि सड़क किनारे बड़ी संख्या में अवैध रूप से दुकानें और पक्के मकान बना लिए गए हैं। हालांकि, पैमाइश की प्र्त्रिरया पूरा हुए ,लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक अतिक्त्रमण हटाने या अवैध निर्माणों को खाली कराने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा चंद्रदीप में की गई नापी में सड़क का मुख्य हिस्सा अतिक्त्रमण की जद में पाया गया था। अधिकारियों ने पैमाइश के समय जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था, जिससे लोगों को उम्मीद जागी थी कि जल्द ही सड़कें चौड़ी होंगी और अतिक्त्रमण मुक्त होने से आवागमन सुलभ होगा। लेकिन पैमाइश का काम पूरा होते ही पूरी प्र्त्रिरया ठंडे बस्ते में चली गई है। अलीगंज, चंद्रदीप और आढ़ा में अतिक्त्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। हर दिन घंटों ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। 28 जुलाई सावन मेला शुरू हो रहा है,इस सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,झारखंड,छत्तीसगढ, नेपाल,महाराष्ट्र सहित कई राज्यो के छोटे और बड़े वाहन गुजरता है। सड़क किनारे अवैध रूप से बनी दुकानों और मकानों के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए जगह नहीं बचती, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा मापी कराने के बाद नोटिस जारी करने या बुलडोजर चलाने जैसी कोई प्रशासनिक गतिविधि नहीं दिखी। लोगों में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं । यदि सड़क किनारे खाली जमीन पर सरकारी दुकान बना दिया जाय तो सरकार को बहुत राजस्व का लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में सी ओ दिवाकर रंजन ने बताया कि सभी जगहों को चिन्हित कर लिया गया है,सभी कब्जाधारियों को नोटिस दिये जाने की प्र्त्रिरया चल रही है,कुछ दिनों से साइट नही चल रहा है, साइट खुलने पर नोटिस की प्र्त्रिरया में तेजी आएगा।
स्कूल से गायब रहने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण
बरहट, निज संवाददाता
हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब रहने के मामले में जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी स्थापना ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण पत्र निर्गत किया है। अपने पत्रांक 1866 में उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया द्वारा उमवि मकतब पूर्णाडीह स्कूल के प्राचार्य रविवार को हाजिरी बनाकर 11 बजे स्कूल से गायब हो गए और फिर वापस तीन बजे लौटे।इस दौरान उपस्थित बच्चों की पढ़ाई बाधित रही तथा बच्चे उनका इंतजार करते दिखे। प्रसारित खबर यह प्रमाणित करता है कि आपका यह आचरण शिक्षक संहिता के प्रतिकूल तथा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का परिचायक था। क्यों नहीं इस तरह के आचरण के विरुद्ध आपको दोषी मानते हुए कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाए। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने तथा स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक एक दिन का वेतन बंद करने की बात कही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पत्र निर्गत के बाद ऐसे शिक्षकों में भय व्याप्त हो गया जो स्कूल में हाजिरी बनाकर गायब हो जाते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर खैरा में वैदिक हवन
पूजा-अर्चना व महाप्रसाद का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
खैरा, निज संवाददाता
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को खैरा स्थित गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष धार्मिक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। कार्यक्त्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन से हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। हवन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कार्यक्त्रम में कुमारी कन्याओं, महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से महिलाओं और कुमारी कन्याओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
गायत्री परिवार के शुभेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री मंदिर में पूजा-पाठ, वैदिक हवन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर दामोदर मिश्रा, अशोक मोदी, शंकर यादव, निवा देवी, दिनेश केशरी, प्रकाश केशरी सहित गायत्री परिवार के कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ。

