अंतिम सोमवारी पर रामरेखा घाट पर जलभरी को उमड़ी कांवरियों की भीड़
पेज-04 बॉटमकांवरियों का जत्था पुलिस चौकी से गंगा घाट तक जगह-जगह मुस्तैद दिखी पुलिस-प्रशासन की टीम फोटो-02, कैप्सन :- रामरेखा घाट पर उमड़े कावरियां बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गंगा के उफान...

पेज-04 बॉटम केसरिया परिधान में भगवान शिव की भक्ति में झूमते नजर कांवरियों का जत्था पुलिस चौकी से गंगा घाट तक जगह-जगह मुस्तैद दिखी पुलिस-प्रशासन की टीम फोटो-02, कैप्सन :- रामरेखा घाट पर उमड़े कावरियां बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गंगा के उफान पर होने के बाद भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बल्कि रामरेखा घाट पर शिवभक्तों का सैलाब नजर आया।
महिलाओं की भागीदारी
सावन की अंतिम सोमवारी पर शहर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर गंगा स्नान और जलभरी करने के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह रहा कि रामरेखा घाट से पुलिस चौकी व इसके आसपास का समूचा इलाका कांवरियों से खचाखच भरा रहा। हर तरफ दिखने वाला शख्स केसरिया परिधान में भगवान शिव की भक्ति में झूमता और डोलता नजर आया। अंतिम सोमवारी पर महिला श्रद्धालु भी पीछे नहीं रही। बड़ी संख्या में महिलाएं भी केसरिया परिधान में बोलबम के जयघोष के साथ ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रामरेखा घाट पर गंगाजल लेने पहुंची। इस दौरान महिला कांवरियों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।
श्रद्धालुओं का जलाभिषेक
बता दें कि शहर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर हजारों शिवभक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पवित्र जल भरा और बाबा के जयकारों के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान कर कांवड़ में जल भरा और ‘बोल बम’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर यात्रा की।
जलजमाव की समस्या
इनसेट अंतिम सोमवारी पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन माह की चौथी व अंतिम सोमवारी पर आज बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्तर पर तैयारियां की गई हैं। हालांकि, पिछले तीन सोमवारी के दौरान सामने आई व्यवस्थागत कमियों को दूर करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। मंदिर परिसर में सबसे बड़ी समस्या गर्भगृह तथा परिसर में जलजमाव की बनी हुई है। जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के चलते जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से गर्भगृह में चढ़ाया गया जल से जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे भगवान भोलेनाथ को अर्पित जल के पैरों से स्पर्श होने से श्रद्धालु अपने को काफी असहज महसूस करते हैं।
श्रद्धालुओं की तैयारी
इनसेट में सावन की अंतिम सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब फोटो-03, कैप्सन :- डुमरांव का महाकाल मंदिर डुमरांव, संवाद सूत्र। सावन मास की अंतिम सोमवारी को लेकर डुमरांव अनुमंडल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिवभक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिल रहा है। सोमवार को भगवान शिव के अंतिम श्रावणी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शहर से लेकर गांवों तक शिवालयों की साफ-सफाई, सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करेंगे। स्थानीय बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर, महाकाल मंदिर, महरौरा शिव मंदिर, शहीद पार्क शिव मंदिर, लंगटु महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के दर्जनों प्राचीन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है।
विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर समितियों की ओर से पूजा-अर्चना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण एवं सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम भी किए गए हैं। अंतिम सोमवारी का विशेष महत्व होने के कारण रविवार से ही श्रद्धालुओं का जत्था बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर के लिए रवाना होने लगा। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंचेंगे, जबकि बड़ी संख्या में लोग निजी एवं सार्वजनिक वाहनों से भी ब्रह्मपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करने से भगवान शिव विशेष कृपा बरसाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसरों में पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक एवं मंदिर समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

