कांवरियों की संख्या होने लगी कम, नहीं दिखी भीड़

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सामान्य कांवरियों की संख्या 2,19,696 रहीं, जबकि डाकबमों की संख्या 249 रहीं कांवरियों ने कहा,

कांवरियों की संख्या होने लगी कम, नहीं दिखी भीड़

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में आने वाले कांवरिया कांवर उठाते ही भोले की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यहां पहुंच रहे सभी तबके के कांवरिया अजगैवीनाथ धाम पहुंचते ही कांवर सजाने की दुकानों पर जाते हैं। कांवर सजाने के दौरान उनमें भक्ति का भाव अत्यधिक दिखता है। वे अपने कांवर में शिवलिंग, त्रिशूल सहित तरह-तरह की आकर्षक सामग्री लगवाते हैं। कुछ कांवरिया शिवलिंग को कांवर में बिठाते हैं तो कुछ मंदिर के स्वरूप को स्थापित कर धर्मयात्रा पर निकलते हैं। इन्हें देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रहती है।

कांवर सजाने की प्रक्रिया

एक से बढ़कर एक कांवर ले जाने पर झांकी जैसा नजारा दिखता है। यहां से जल उठाने वाले कांवरिया सामान्य कांवर के अलावा ग्यारह फीट से लेकर 108 फीट तक के आकर्षक कांवर लेकर धर्मयात्रा में जाते हैं। भारी-भरकम और लंबे कांवर को कंधे पर उठाकर जब कांवरिया जत्थे में चलते हैं तो दृश्य काफी आकर्षक लगता है। पानी का जलस्तर बढ़ने से सीढ़ी घाट, मंदिर घाट और नमामि गंगे घाट पर कांवरिया गंगा स्नान कर रहे हैं। महिला कांवरियों को वस्त्र बदलने में परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर घाट पर चेंजिंग रूम बनाया गया है। अन्य दिनों की तुलना में आज कांवरियों की भीड़ कम देखी गई। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सोमवार की शाम पांच बजे से मंगलवार की शाम पांच बजे तक सामान्य कांवरियों की संख्या 2,19,696 रहीं। जबकि डाक बमों की कुल संख्या 249 रहीं। जिसमें पुरुषों की संख्या 224 और महिलाओं की संख्या 25 रहीं।

दुकानदारों की मनमानी

बंगाल के कांवरिया सदानंद बम कहते हैं कि हमलोग अपना कांवर बंगाल में ही ले लेते हैं। यहां दुकानदार मनमानी कीमत लेते हैं और सरकारी रेट केवल दिखावा साबित हो रहा है। हरिद्वार के कांवरिया रमाशंकर बम कहते हैं कि दुकानदार जबरन कांवर में सजावट के नाम पर लंबा-चौड़ा बिल बना देते हैं। लफड़े से बचने के लिए कांवरिया दुकानदार की मांग के अनुसार कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं। बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦श्रावणी मेला में कांवरियों की संख्या कितनी रही?−
श्रावणी मेला में कांवरियों की संख्या 2,19,696 रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवरियों की संख्या होने लगी कम, नहीं दिखी भीड़