बाबा धाम के लिए निकले कांवरियों की टोली
हिन्दुस्तान, सहरसा
सलखुआ से कांवरियों की टोली शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई। कोपरिया स्टेशन पर उनके परिजनों ने विदाई दी। कांवरियों ने बताया कि वे गंगाजल लेकर पैदल देवघर की यात्रा करेंगे, जो सुल्तानगंज में गंगा स्नान के बाद शुरू होगी।

सलखुआ। बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक की आस्था व संकल्प लिए शुक्रवार को सलखुआ बाजार से कांवरियों की टोली देवघर के लिए रवाना हुई। कोपरिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे कांवरियों के साथ परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते विदाई दी। टोली में सोनू कुमार, मुकेश कुमार, काजू कुमार, किशोर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। कांवरियों ने बताया कि संध्या सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर पैदल देवघर की यात्रा शुरू करेंगे।


