बौआकला से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बाघमारा प्रखंड के बौआकला उत्तर पंचायत से रविवार को शिव भक्तों का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। कांवरियों ने बड़की बौआ शिव मंदिर में पूजा की और झारखंड में बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत मनाई। पंचायत मुखिया ने सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

बौआकला से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना

बाघमारा प्रखंड क्षेत्र के बौआकला उत्तर पंचायत से रविवार को बंगला सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का पहला जत्था रवाना हुआ। इससे पहले शिव भक्तों ने बड़की बौआ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांवरियों ने बताया कि झारखंड में प्रायः श्रद्धालु बांग्ला पंचांग के अनुसार इस पावन महीने को मानते हैं। कांवरियों में मनभूल कुम्हार, संजय कुम्हार, करन कुमार, ऋतु देवी, संजय रवानी, अघनु कुम्हार, रेखा देवी, नियोती देवी व लक्ष्मी देवी शामिल हैं। इन कांवरियों को पंचायत के मुखिया भीमलाल रजक ने सभी शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।