भारी बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

-कांवड़ियों ने किया बाबा बिल्लेश्वर का जलाभिषेकभारी बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्थाभारी बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था

भारी बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था

उन्नाव, संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को जिले में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से हो रही बारिश के दौरान शिवभक्त कांवड़िए अपनी आस्था पर अडिग रहे। तेज बारिश के बीच कांवड़ियों के कदम नहीं रुके। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से रास्ते गूंजते रहे। बारिश में पूरी तरह भीगने के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। पुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन सोमवार पर शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ियों ने बालू घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की। गंगा से जल भरकर कांवड़िए बाबा बिल्लेश्वर मंदिर की ओर रवाना हुए। रास्ते में तेज बारिश होती रही, लेकिन शिवभक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

कांवड़ियों के जत्थे में युवाओं के साथ अन्य उम्र के श्रद्धालु भी शामिल रहे। बारिश से सड़कें भीगी रहीं और जगह-जगह पानी भर गया। इसके बाद भी कांवड़िए अपनी कांवड़ लेकर बाबा बिल्लेश्वर मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। सावन सोमवार पर श्रद्धा का एक अलग ही रूप देखने को मिला। दिव्यांग शिवभक्त भी ट्राई साइकिल से बाबा बिल्लेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया। बारिश और शारीरिक परेशानी भी उनकी आस्था के सामने बाधा नहीं बन सकी। दिव्यांग श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कांवड़ियों ने बताया कि सावन में भगवान शिव को जल चढ़ाने की उनकी लंबे समय से आस्था रही है। बारिश उनके लिए कोई बाधा नहीं है। भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की इच्छा के साथ वे यात्रा पर निकले हैं। रास्ते भर शिवभक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन सोमवार पर भक्ति और आस्था का ऐसा नजारा दिखा, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारिश मेंह भीगते हुए कांवड़ लेकर जाते शिवभक्तों की तस्वीरें और वीडियो भी लोगों ने मोबाइल में कैद किए। सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा बिल्लेश्वर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद मांगा। भारी बारिश भी शिवभक्तों की आस्था और उत्साह को कमजोर नहीं कर सकी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारी बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था