गरगा नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण
हिन्दुस्तान, बोकारो
गरगा नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पणगरगा नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पणगरगा नदी से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण

चास त्रिलोकीनाथ मंदिर में श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर कमेटी के सदस्यों की अगुवाई में सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गरगा नदी से जल उठाया। इसके बाद श्रद्धालु यदुवंश नगर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचे व विधि-विधान से जलार्पण किया। इस दौरान पूरे रास्ते बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की व एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में शनिचरी देवी, कुमारी पूनम, सोनी देवी, बेबी देवी, बिपुला सिंह, संगीता पंडित, बबीता देवी, मंजु देवी, संगीता देवी सहित वरीय समाजसेवी संजय सोनी मौजूद थे।


