हमारी संस्कृति को मजबूत करते है धार्मिक आयोजन: लाल चंद शर्मा
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और इससे धार्मिक एकता को मजबूती मिली।

देहरादून। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुधवार को शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। टपकेश्वर सेवा दल समिति के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।


