देवरहा बाबा आश्रम में मनाई गई बाबा की पुण्यतिथि, उमड़े श्रद्धालु
भागलपुर में सरयू नदी के तट पर स्थित संत देवरहा बाबा आश्रम में बाबा की 36वीं पुण्यतिथि का धूमधाम से आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा और भजन-कीर्तन में भाग लिया। आश्रम के पीठाधीश्वर ने प्रसाद वितरण के साथ स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया, जिसमें 130 मरीजों का उपचार हुआ।

भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी के तट पर मईल के देवार में स्थित संत देवरहा बाबा आश्रम मंच पर बाबा की 36वीं पुण्यतिथि योगिनी एकादशी पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। पुण्यतिथि पर हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चन कर देर शाम लौट गए। पुण्यतिथि के चलते दिन भर आश्रम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। आश्रम में स्मृति दिवस के अवसर पर एक सप्ताह पहले से ही भजन-कीर्तन व हवन तथा पूजन चल रहा था। आश्रम के पीठाधीश्वर योगी आचार्य श्यामसुन्दर दास ने बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजन कर प्रसाद का वितरण किया, जहाँ विशाल भंडारे का आयोजन।
पीठाधीश्वर ने कहा कि बाबा की साधना शुरू से ही सरयू नदी के तट पर मईल देवार क्षेत्र मे रही, यहां के कण कण मे आज भी देवरहा बाबा बसते हैं, यहां पर बाबा ने लम्बे समय तक तपस्या की, जो भी सच्चे मन से बाबा को याद करता है, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। बाबा कहा करते थे कि गौ सेवा गौ रक्षा से ही सबका कल्याण होगा, गाय के रोम रोम में देवताओं का वास होता है। हरनाम दास, कन्हैया दास, विष्णुदास शास्त्री, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव,डा. राममनोहर त्रिपाठी, वीरेंद्र चौधरी, सुधाकर यादव, रोहित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 130 मरीजों का उपचार हुआ।


