351 लीटर जल लेकर निकली शिवभक्तों की टोली

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने 351 लीटर पवित्र जल लेकर रानीपुर शिव मंदिर की ओर यात्रा की। बादलों के बीच कांवड़िया शिव भक्ति के गीत गाते हुए दूरी तय कर रहे थे। यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर लोग भी उनकी आस्था को नमन कर रहे थे।

351 लीटर जल लेकर निकली शिवभक्तों की टोली

झांसी। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब नव युवक शिव भक्त मंडली, रानीपुर के श्रद्धालु 351 लीटर पवित्र जल एक कांवड़ में लेकर ओरछा धाम से रानीपुर स्थित शिव मंदिर की ओर रवाना हुए। छाए हों बादल काले, चाहे पांव में पड़ जाएं छाले, चल रे कांवड़िया शिव के धाम... गीत की पंक्तियां इस दौरान मानो साकार होती नजर आईं। श्रद्धालुओं का उत्साह, अनुशासन और शिव भक्ति का जज्बा देखकर मार्ग से गुजर रहे यात्रियों के साथ-साथ कस्बा लुहारी के नागरिकों एवं व्यापारियों ने भी उनकी आस्था को नमन किया।

श्रद्धालु ओरछा धाम से 351 लीटर जल भरकर रानीपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्तों का जोश और धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। अभिषेक ने बताया, हम सभी श्रद्धालु ओरछा धाम से 351 लीटर जल लेकर रानीपुर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे हैं। हमारी कामना है कि भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस यात्रा में अभिषेक, आंसू, प्रदीप, प्रिंस सहित नव युवक शिव भक्त मंडली, रानीपुर के अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News351 लीटर जल लेकर निकली शिवभक्तों की टोली