कांवड़ यात्रा : रेस्टोरेंट में मिल रहा महंगा सामान, शिवभक्त परेशान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

गंगनहर कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों ने रेस्टोरेंटों पर खाने-पीने की चीजों के अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांवड़ सेवा शिविर न होने के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन ने इस मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांवड़ यात्रा : रेस्टोरेंट में मिल रहा महंगा सामान, शिवभक्त परेशान

गंगनहर कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों ने मार्ग किनारे स्थित कुछ रेस्टोरेंटों पर खाने-पीने और दैनिक उपयोग के सामान के अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया है। शिवभक्तों का कहना है कि कांवड़ सेवा शिविर शुरू न होने के कारण उन्हें मजबूरी में रेस्टोरेंटों से ही भोजन और जरूरी सामान खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में उनसे हर सामान पर अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान के अलवर के लिए निकले शिवभक्तों ने बताया कि पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं निर्धारित कीमत से अधिक पर बेची जा रही हैं।

उन्होंने बताा कि अभी तक हरिद्वार से लेकर मेरठ जिले तक उन्हें कहीं कोई शिविर लगा हुआ नहीं मिला। जिसके चलते वे रेस्टोरेंट या होटल पर खाना खाते हैं। साथ ही जरूरत का सामान खरीदना भी उनकी मजबूरी है, जिसका कुछ दुकानदार फायदा उठा रहे हैं। शिवभक्तों ने प्रशासन से कांवड़ मार्ग पर दुकानों और रेस्टोरेंटों की जांच कर निर्धारित दरों पर सामान उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली दुकानदारों द्वारा की जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी होटल व रेस्टोरेंट व अन्य दुकानेां पर सामान की रेट लिस्ट चस्पा कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।