तेज बहाव में बहा कांवड़िया, पीएसी आपदा राहत दल ने बचाई जान
कांवड़ यात्रा से लौट रहे नेपाल के वीरभद्र जोशी ने नगर निगम घाट पर नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने लगे। 40वीं पीएसी आपदा राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने राहत दल के जवानों का आभार व्यक्त किया।

कांवड़ वापसी के दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए नगर निगम घाट पर नहर में नहाना नेपाल निवासी एक शिवभक्त को भारी पड़ गया। नहाते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार नेपाल के महेंद्रनगर निवासी वीरभद्र जोशी (44) वर्तमान में रामनगर स्थित भल्ला भोजनालय में ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर वह कांवड़ यात्रा से वापसी के दौरान गर्मी के कारण नगर निगम घाट पर रुके और नहर में नहाने लगे। इसी दौरान वह तेज बहाव में बहने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने तत्काल कार्रवाई की।राहत दल ने वीरभद्र जोशी को तेज बहाव के बीच से सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते हुई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। वीरभद्र को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद मौके पर मौजूद शिवभक्तों और स्थानीय लोगों ने राहत दल के जवानों का आभार जताया। कांवड़ यात्रा के दौरान नहर में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए पुलिस एवं आपदा राहत दल लगातार घाटों पर निगरानी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

