बाबा वैद्यनाथ की नगरी में उमड़ी भक्तों की भीड़

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर में 30 जुलाई 2026 को राजकीय श्रावणी मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग में से बाबा वैद्यनाथ का दर्शन करने और जलार्पण के लिए आ रहे हैं। मेला में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है, और पूरा बाबा नगरी बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा है।

बाबा वैद्यनाथ की नगरी में उमड़ी भक्तों की भीड़

देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 गुरुवार हो चुका है। श्रावणी मेला के दौरान द्वादश ज्योतिर्लिंग में से सर्वश्रेष्ठ मनोकामना लिंग बाबा वैद्यनाथ का दर्शन करने, पूजा-अर्चना करने व बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए देशभर से श्रद्धालु बाबानगरी आ रहे हैं। वहीं श्रावणी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 04:13 बजे से ही बाबा मंदिर का पट खुलते ही बाबा दरबार में श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर रहे हैं। श्रावणी मेला शुरु होते ही बाबा वैद्यनाथधाम में देवतुल्य श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है। पूर्वोत्तर भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थल बाबा वैद्यनाथधाम देवघर में आस्था का महापर्व श्रावणी मेला शुरू होते ही पूरी बाबानगरी बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो रही है।

पूरी बाबानगरी केसरियामय रंग में रंगी हुई है और देवतुल्य कांवरियों का आना लगातार जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबा वैद्यनाथ की नगरी में उमड़ी भक्तों की भीड़