कुशीनगर के देवेन्द्र राय बने केएमसीएलयू में बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम मेंहदिया निवासी स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र राय के

कुशीनगर के देवेन्द्र राय बने केएमसीएलयू में बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस
कुशीनगर के देवेन्द्र राय बने केएमसीएलयू में बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम मेंहदिया निवासी स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र राय के पुत्र, ख्यातिलब्ध अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार राय को लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसीएलयू) के विधि विभाग में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही तमकुहीराज क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक में शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय में पहली बार प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। विधि विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार राय सहित छह विशेषज्ञों को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया।26

वर्षों से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय देवेन्द्र राय देश के विभिन्न न्यायालयों में अपनी मजबूत पैरवी और विधिक विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। न्यायिक प्रक्रिया, कानूनी रणनीति और अदालतों में होने वाली वास्तविक कार्यवाही का उन्हें लंबा व्यावहारिक अनुभव है। विश्वविद्यालय में उनकी नियुक्ति से विधि के विद्यार्थियों को किताबों में पढ़ाए जाने वाले सिद्धांतों के साथ-साथ न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुशीनगर के देवेन्द्र राय बने केएमसीएलयू में बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस