सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान-2026 कवि देवेन्द्र आर्य को
गोरखपुर के वरिष्ठ कवि देवेंद्र आर्य को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन 19 से 26 सितंबर तक पोर्ट ब्लेयर में आयोजित होगा। देवेंद्र की कविताएं राजनीतिक विषयों को घरेलू शिल्प में प्रस्तुत करती हैं। वे मानवीय जज़्बातों के पक्षधर हैं और समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के लिए लिखते हैं।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के बैनर तले दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान-2026 से हिंदी के वरिष्ठ कवि देवेन्द्र आर्य को सम्मानित किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन की डॉ. सविता मोहन एवं समन्वयक जय प्रकाश मानस ने जानकारी दी है कि यह सम्मान उन्हें पोर्ट ब्लेयर में 19 से 26 सितम्बर के बीच आयोजित होने वाले 26वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। चयन मंडल की अनुशंसा के अनुसार, देवेन्द्र आर्य की समकालीन कविता अपनी गूंज में राजनीतिक होते हुए भी शिल्प में बेहद आत्मीय और घरेलू है। वे रोज़मर्रा के छोटे बिंबों के ज़रिए बाज़ार और सत्ता के बड़े क्रूर सत्य को अनावृत करते हैं।
उनकी रचनाएं हाशिए के समाज के पक्ष में खड़ी होकर व्यवस्था की ‘फ़ाइलों’ के मुक़ाबले मनुष्य की ‘धड़कनों’ और ‘जान’ को बचाने की एक बेहद ज़रूरी और शांत पैरवी हैं। गोरखपुर में 16 जून, 1957 को जन्में देवेन्द्र आर्य ने शिक्षा-दीक्षा के पश्चात् भारतीय रेल सेवा से 2017 में सेवानिवृत्त होकर स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। बता दें कि देवेन्द्र आर्य की छह कविता-संग्रह ‘आग बीनती औरतें’, ‘प्रयोगशाला में पृथ्वी’, ‘मैं लिखता तो ऐसे लिखता’, ‘पैदल इंडिया’, ‘रंगायो जोगी कपड़ा’ और ‘देवेन्द्र आर्य: चयनित कविताएँ’ प्रकाशित हो चुकी हैं।


