पूर्व विधायक को रेलवे बोर्ड के सदस्य का आश्वासन बादामपहाड़ स्टेशन पर जल्द बढ़ेगी यात्री सुविधा
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में पूर्व विधायक पूर्ति ने रेलवे बोर्ड के सदस्य राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने बादामपहाड़ और गुरुमहिसानि से नई ब्रांच लाइनों की मांग की, जिससे मयूरभंज एवं अन्य जिलों का आर्थिक और शैक्षणिक विकास संभव हो सके। उन्होंने टाटानगर से डबल लाइन के लाभों पर भी प्रकाश डाला।
पूर्व विधायक को रेलवे बोर्ड के सदस्य का आश्वासन बादामपहाड़ स्टेशन पर जल्द बढ़ेगी यात्री सुविधा
जमशेदपुर। बादामपहाड़ और गुरुमहिसानि से केंदुझरगढ़ व बांगड़ीपोशी नई बिछने पर ओड़िशा के मयूरभंज एवं अन्य जिलों का आर्थिक और शैक्षणिक रूप से विकास होगा। इसके लिए रेलवे को ब्रांच लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा पर ध्यान देना चाहिए। शनिवार को बादामपहाड़ मार्ग निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक पूर्ति ने रेलवे बोर्ड सदस्य राजेश अग्रवाल से भेंट कर जल्द नई लाइनों को बनाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि टाटानगर से लाइन डबल होने से और ज्यादा फायदा होगा। रेलवे को इस मुद्दे पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।


